Skip to main content

MAHAKAL STATUS FOR SHIVRATRI

Subhadra Kumari Chauhan

Subhadra Kumari Chauhan

सुभद्रा कुमारी चौहान


सुभद्रा कुमारी चौहान (१६ अगस्त १९०४-१५ फरवरी १९४८) हिन्दी की सुप्रसिद्ध कवयित्री और लेखिका थीं। उनके दो कविता संग्रह तथा तीन कथा संग्रह प्रकाशित हुए पर उनकी प्रसिद्धि झाँसी की रानी कविता के कारण है। ये राष्ट्रीय चेतना की एक सजग कवयित्री रही हैं, किन्तु इन्होंने स्वाधीनता संग्राम में अनेक बार जेल यातनाएँ सहने के पश्चात अपनी अनुभूतियों को कहानी में भी व्यक्त किया। वातावरण चित्रण-प्रधान शैली की भाषा सरल तथा काव्यात्मक है, इस कारण इनकी रचना की सादगी हृदयग्राही है।

जीवन परिचय

उनका जन्म नागपंचमी के दिन इलाहाबाद के निकट निहालपुर नामक गांव में रामनाथसिंह के जमींदार परिवार में हुआ था। बाल्यकाल से ही वे कविताएँ रचने लगी थीं। उनकी रचनाएँ राष्ट्रीयता की भावना से परिपूर्ण हैं। सुभद्रा कुमारी चौहान, चार बहने और दो भाई थे। उनके पिता ठाकुर रामनाथ सिंह शिक्षा के प्रेमी थे और उन्हीं की देख-रेख में उनकी प्रारम्भिक शिक्षा भी हुई। १९१९ में खंडवा के ठाकुर लक्ष्मण सिंह के साथ विवाह के बाद वे जबलपुर आ गई थीं। १९२१ मेंगांधी जी के असहयोग आंदोलन में भाग लेने वाली वह प्रथम महिला थीं। वे दो बार जेल भी गई थीं। सुभद्रा कुमारी चौहान की जीवनी, इनकी पुत्री, सुधा चौहान ने 'मिला तेज से तेज' नामक पुस्तक में लिखी है। इसे हंस प्रकाशन, इलाहाबाद ने प्रकाशित किया है। वे एक रचनाकार होने के साथ-साथ स्वाधीनता संग्राम की सेनानी भी थीं। डॉo मंगला अनुजा की पुस्तक सुभद्रा कुमारी चौहान उनके साहित्यिक व स्वाधीनता संघर्ष के जीवन पर प्रकाश डालती है। साथ ही स्वाधीनता आंदोलन में उनके कविता के जरिए नेतृत्व को भी रेखांकित करती है। १५ फरवरी १९४८ को एक कार दुर्घटना में उनका आकस्मिक निधन हो गया था।

कथा साहित्य

'बिखरे मोती' उनका पहला कहानी संग्रह है। इसमें भग्नावशेष, होली, पापीपेट, मंझलीरानी, परिवर्तन, दृष्टिकोण, कदम के फूल, किस्मत, मछुये की बेटी, एकादशी, आहुति, थाती, अमराई, अनुरोध, व ग्रामीणा कुल १५ कहानियां हैं! इन कहानियों की भाषा सरल बोलचाल की भाषा है! अधिकांश कहानियां नारी विमर्श पर केंद्रित हैं! उन्मादिनी शीर्षक से उनका दूसरा कथा संग्रह १९३४ में छपा। इस में उन्मादिनी, असमंजस, अभियुक्त, सोने की कंठी, नारी हृदय, पवित्र ईर्ष्या, अंगूठी की खोज, चढ़ा दिमाग, व वेश्या की लड़की कुल ९ कहानियां हैं। इन सब कहानियों का मुख्य स्वर पारिवारिक सामाजिक परिदृश्य ही है। 'सीधे साधे चित्र' सुभद्रा कुमारी चौहान का तीसरा व अंतिम कथा संग्रह है। इसमें कुल १४ कहानियां हैं। रूपा, कैलाशी नानी, बिआल्हा, कल्याणी, दो साथी, प्रोफेसर मित्रा, दुराचारी व मंगला - ८ कहानियों की कथावस्तु नारी प्रधान पारिवारिक सामाजिक समस्यायें हैं। हींगवाला, राही, तांगे वाला, एवं गुलाबसिंह कहानियां राष्ट्रीय विषयों पर आधारित हैं। सुभद्रा कुमारी चौहान ने कुल ४६ कहानियां लिखी और अपनी व्यापक कथा दृष्टि से वे एक अति लोकप्रिय कथाकार के रूप में हिन्दी साहित्य जगत में सुप्रतिष्ठित हैं!

सम्मान पुरस्कार

भारतीय तटरक्षक सेना ने २८ अप्रैल २००६ को सुभद्राकुमारी चौहान की राष्ट्रप्रेम की भावना को सम्मानित करने के लिए नए नियुक्त एक तटरक्षक जहाज़ को सुभद्रा कुमारी चौहान का नाम दिया है। भारतीय डाकतार विभाग ने ६ अगस्त १९७६ को सुभद्रा कुमारी चौहान के सम्मान में २५ पैसे का एक डाक-टिकट जारी किया है।


Tagged with: FAMOUS HINDI POEMS BY SUBHADRA KUMARI CHAUHAN SUBHADRA KUMARI CHAUHAN IN HINDI SUBHADRA KUMARI CHAUHAN KA JEEVAN PARICHAY IN HINDI SUBHADRA KUMARI CHAUHAN KAVITA SUBHADRA KUMARI CHAUHAN MERA NAYA BACHPAN SUBHADRA KUMARI CHAUHAN SHORT POEMS IN HINDI

Comments

Popular posts from this blog

HISTORY OF JAMWAL

JAMWALS   Jamwal is a  Suryavanshi   Rajput  clan of  Chattari  lineage in  Jammu and Kashmir  that claims solar origin by direct descent from Sri  Rama Chandra  of  Raghav (Raghuvanshi)   Rajput  clan. Jamwal traditions state that their ancestor, Raja Agnigarba, came from  Ayodhya  and founded a small state on the banks of River Tawi . A few generations later, Raja  Jambu Lochan  founded the city and state of  Jammu . In  Rajputana  their closest cousins are  Raghav (Raghuvanshi)  &  Kachwaha Rajputs of  Jaipur . The  Dogra   Maharajas  of Jammu and Kashmir belong to this clan.  Minhas ,  Nagyal ,  Thakial  and  Bersal  and Kohaal Rajputs are also an offshoot of this clan. It is said that one Raja Malan Hans took up agriculture and left the throne to his younger brother, Raja Suraj Hans. Since that time...

HISTORY OF RAJPUTS (KSHATRIYA)

HISTORY OF RAJPUTS (KSHATRIYA) Kshatriya  Logo (Symbol of Rajput) Kshatriya (Sanskrit: क्षत्रिय, kṣatriya from Sanskrit: क्षत्र, kṣatra) or Kashtriya, meaning warrior, is one of the four varnas (social orders) in Hinduism. Traditionally Kshatriya/Chattaris constitute the military and ruling elite of the Vedic-Hindu social system outlined by the Vedas and the Laws of Manu.

Maharaja Jaswant Singh of Marwar

Maharaja Jaswant Singh of Marwar Maharaja Jaswant Singh  (26 December 1629 - 28 December 1678) was a ruler of  Marwar  in the present-day  Indian  state of  Rajasthan . He was a  Rajput  belonging to the  Rathore  clan. His father was Maharaja Gaj Singh I. He was a distinguished man of letters and author of "Siddhant-bodh", "Anand Vilas" and "Bhasa-bhusan" Reign: 6 May 1638 - 28 November 1678 Coronation: 25 May 1638 Born: 26 December 1629 Birthplace: Jodhpur, Rajasthan, India Died: 28 December 1678 Predecessor: Maharaja Gaj Singh I Successor: Maharaja Ajit Singh Issue: Prithviraj Singh, Ajit Singh and others Royal House: Rathore Father: Maharaja Gaj Singh I Mother: Maharani Pratap Devi Jaswant Singh succeeded his father on his death by special decree of the Emperor  Shah Jahan , in accordance with his father's wishes, on 6 May 1638. He was invested by Imperial authority and granted the parganas of  Jodhpu...